
BlackBerry जैसा डिजाइन, iPhone जैसे फीचर, Clicks का खास स्मार्टफोन लॉन्च
AajTak
2026 की शुरुआत एक ऐसे फोन की लॉन्चिंग के साथ हुई है, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था. मोबाइस केस बनाने वाली कंपनी Clicks ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो BlackBerry जैसे डिजाइन के साथ आता है. फोन में एक बड़ी स्क्रीन के साथ कीबोर्ड मिलता है, जो टच कंट्रोल के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
एक वक्त था जब मार्केट में BlackBerry के स्मार्टफोन्स को बिजनेस क्लास का फोन माना जाता था. कंपनी के एक के बाद एक मॉडल्स हिट हो रहे थे. लोगों की चाहत हुआ करती थी कि एक दिन वे ब्लैकबेरी खरीदेंगे. हालांकि, कंपनी एंड्रॉयड और iPhone के एंट्री के बाद मार्केट से गायब हो गई है.
एक बार फिर BlackBerry जैसा ही एक स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हुआ है. हम बात कर रहे हैं Clicks Communicator की. Clicks स्मार्टफोन्स के लिए कीबोर्ड केस बनाती है. खासकर ऐपल और फ्लिप फोन्स के लिए कंपनी ने केस बनाया है, जो कीबोर्ड्स के साथ आते हैं.
अब ब्रांड ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Communicator है. ये एक कीबोर्ड वाला फोन है, जो किसी समय में काफी पॉपुलर हुआ करते थे. इस फोन को अनवील करते हुए कंपनी एक बार फिर Blackberry वाला दौर वापस लाना चाहती है, लेकिन ये सब एक मॉर्डन ट्विस्ट के साथ आएगा.
यह भी पढ़ें: वापस लौट रहा है BlackBerry Classic, मिलेगा 50MP का कैमरा और Android सपोर्ट
हालांकि, कंपनी इस फोन को सिर्फ रेगुलर स्मार्टफोन के रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं लाना चाहती है. बल्कि कंपनी का फोकस एक कंपैनियन फोन देना है, जो जरूरी फीचर्स पर फोकस करे. इसमें BlackBerry जैसा डिजाइन और iPhone के एक्शन बटन जैसा फीचर मिलता है.
Clicks Communicator को 499 डॉलर (लगभग 45 हजार रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस फोन को 199 डॉलर में रिजर्व किया जा सकता है. फोन का अर्ली बर्ड प्राइस 399 डॉलर (लगभग 36 हजार रुपये) है. इस पर उन लोगों को फोन मिलेगा, जिन्हें इसे रिजर्व किया होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









