Black Fungus: मुंह से भी फैल सकता है ब्लैक फंगस, जरूर बरतें सावधानियां
AajTak
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब ब्लैक फंगस ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है. ब्लैक फंगस देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है.
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब ब्लैक फंगस ने भी तबाही मचाना शुरू कर दिया है. म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है. आमतौर पर जिन कोविड मरीजों को ज्यादा स्टेरॉयड दी गई, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे, ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, खराब हाइजीन के कारण या डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों से झूझ रहे लोगों को ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा है. अगर इस ब्लैक फंगस का सही समय पर इलाज ना किया जाए तो ये घातक साबित हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार ये उन लोगों में आसानी से फैल रहा है जो पहले से किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है. इसके अलावा कोविड दवाइयां डायबिटिक और नॉन डायबिटिक दोनों ही मरीजों में ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ा सकती हैं, जो फंगस के बढ़ने का मुख्य कारण माना जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर इस ब्लैक फंगस के खतरे को कम किया जा सकता है. डेंटिस्ट के अनुसार, कुछ ऐसे दंत स्वच्छता नियम हैं जिनका पालन करके ब्लैक फंगस के साथ-साथ कई अन्य वायरल और फंगल इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ब्लैक फंगस का खतरा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के अलावा कई अन्य लोगों में देखने को मिल रहा है. अनियंत्रित डायबिटीज, स्टेरॉयड की वजह से कमजोर इम्यूनिटी, लंबे समय तक आईसीयू या अस्पताल में दाखिल रहने वाले, किसी अन्य बीमारी से झूझ रहे, वोरिकोनाजोल थैरेपी जैसे मामलों में ब्लैक फंगस का खतरा काफी बढ़ रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










