
BLA Attack on PAK Army: पाकिस्तानी सेना पर बलूच विद्रोहियों का 24 घंटे में दूसरा हमला, रिमोट से उड़ाई गाड़ी, 7 जवानों को मारने का दावा
AajTak
यह हमला बोलान के माछकुंड में किया गया. बलूच लिबरेशन आर्मी की स्पेशल टेक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वैड ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया. पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा दिया गया.
बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है. बीते 24 घंटे में पाक सेना पर बलूचों का यह दूसरा बड़ा हमला है, जिसमें 7 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है.
यह हमला बोलान के माछकुंड में किया गया. बलूच लिबरेशन आर्मी की स्पेशल टेक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वैड ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया. पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा दिया गया.
यह हमला उस समय किया गया, जब पाकिस्तानी सेना मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. इस हमले में 7 पाक सैनिकों की मौत की बात कही गई है.
इससे पहले भी बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर हमला किया गया था, जिसमें कई पाक सैनिकों की मौत हो गई थी. यह हमला केच जिले के किलाग इलाके में हुआ था, जहां पाकिस्तानी सेना की टीम को निशाना बनाया गया था.
बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि बलूचिस्तान एक बेलगाम घोड़े की तरह है, जिस पर अब पाकिस्तान की कोई पकड़ नहीं रही और यह रात के समय और बेलगाम हो जाता है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









