
BKU में टिकैत भाइयों के खिलाफ खुली बगावत, राजेश चौहान की अगुवाई में बना नया संगठन
AajTak
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के नेता अलग हुए. बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा.
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हुए हैं. बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा.
खबर के मुताबिक यूपी, एमपी और उत्तराखंड के नाराज किसान नेताओं ने बैठक के बाद निर्णय लिया है. वहीं राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अध्यक्ष बनाया गया है.
अराजनैतिक के नाम से नया संगठन राजेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मलिक, अनिल तालान, हरनाम सिंह वर्मा, बिंदु कुमार, कुंवर परमार सिंह, नितिन सिरोही समेत तमाम नेता नए संगठन में शामिल हुए हैं. भारतीय किसान यूनियन ने अराजनैतिक के नाम से नया संगठन बनाया है. राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.
राजनैतिक बयानों की वजह से संगठन में दो फाड़ विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश टिकैत के की ओर से किए गए राजनैतिक बयानों की वजह से संगठन में दो फाड़ की बात कही जा रही है. भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राजनीति से कोई मतलब नहीं होगा. किसान हितों के लिए यह संगठन काम करेगा. नए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तलान ने नारे के स्वर में कहा, किसान तुम बढ़े चलो. किसान तुम बढ़े चलो.
राजेंद्र सिंह बीजेपी के करीबी रहे संगठन में राजेंद्र सिंह को संयोजक और संरक्षक बनाया गया है जो गठवाला खाप के मुखिया हैं. राजेंद्र सिंह वहीं हैं, जब किसान आंदोलन चल रहा था तो राकेश टिकैत के खिलाफ लगातार मुजफ्फरनगर में बीजेपी के करीब बने हुए थे और कई सारी पंचायतें भी की थी.
भारतीय किसान यूनियन के राजनैतिक होने का विरोध कुल मिलाकर इनका विरोध इस बात को लेकर था कि भारतीय किसान यूनियन एक तो राजनैतिक हो गई है और दूसरी तरफ सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है, यानी बिल्कुल सरकार के खिलाफ बनी हुई है. इस संगठन में धर्मेंद्र मलिक भी शामिल हुए हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









