BJYM के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा ने सुब्रमण्यम स्वामी को भेजा कानूनी नोटिस, कहा- एक हफ्ते में मांगे माफी
ABP News
BJYM के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर हुई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिया है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर सिंह बग्गा ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेज दिया है. तजिंदर बग्गा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए अपमानजनक टिप्पणी के बाद सुब्रमण्यम स्वामी को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी. इसके साथ ही बग्गा ने कहा है कि वह स्वामी को 7 दिनों का समय दे रहे हैं, अगर स्वामी लिखित रूप से माफी मांग लेते हैं तो वह यह नोटिस वापस ले लेंगे.
अपमानजनक टिप्पणी पर सुब्रमण्यम स्वामी को भेजा कानूनी नोटिस

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












