
BJP Foundation Day: 'परिवारवादी पार्टियों ने देश संग विश्वासघात किया', PM मोदी का तंज
AajTak
BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 42वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यहां मोदी ने कहा कि BJP एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है. पीएम ने वो तीन बातें भी बताई जिनकी वजह से बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस और ज्यादा खास हो गया है. इससे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था.
- देश में अभी दो तरह की राजनीति चल रही है. एक है परिवार भक्ति की. दूसरी है देश भक्ति की. देश में कुछ राजनीतिक दल हैं जो अपने परिवारवालों के लिए काम कर रहे हैं. बीजेपी ने ही परिवारवाद के खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया. लोगों को समझ आ गया है कि परिवारवादी सरकारों लोकतंत्र की दुश्मन हैं और संविधान को कुछ नहीं समझती.
- दशकों तक कुछ दलों ने वोटबैंक की राजनीति की. कुछ लोगों को ही वादा करो. ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो. भेदभाव, भ्रष्टाचार सब वोटबैंक की राजनीति के साइड इफैक्ट थे. बीजेपी ने इस राजनीति को टक्कर दी है. देशवासियों को इसके नुकसान बताने में सफल रही है.
- मोदी बोले कि बीजेपी का यह स्थापना दिवस तीन वजहों से महत्वपूर्ण है. 1. आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 2. तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, जिसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं. 3. चार राज्यों में बीजेपी की सरकारें वापस लौटी हैं. तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुंची है.
- बीजेपी कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है. यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य काल है. देश बदल रहा है देश आगे बढ़ रहा है. देश अपने हितों के लिए अडिग रहता है, देश के पास आज नीति भी है नियत भी है. देश के पास निर्णय शक्ति भी है और निश्चिय शक्ति भी है इसलिए आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं.
- कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










