
BJP सांसद जनार्दन मिश्र का मुसलमानों पर विवादित बयान, 150 जिलों में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने का किया दावा
AajTak
Rewa सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान की मांग करने वालों के साथ जाने वाले कुछ लोगों को कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए रोक लिया था. उन्होंने दावा किया कि देश के लगभग 150 जिले, जहां पहले हिंदू बहुसंख्यक थे, अब वहां मुस्लिम आबादी बढ़ने से हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं.
1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय ज्यादातर मुसलमान पाकिस्तान चले गए, लेकिन जो भारत में रह गए, वे अब यहां परेशानी का कारण बन रहे हैं. बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्र का यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वीडियो में सांसद ने भारत के मुसलमानों को कांग्रेस की राजनीति का मोहरा बताते हुए कहा कि जो मुस्लिम भारत छोड़कर नहीं गए, वे अब यहां रहकर 'छाती में मेक ठोक रहे हैं,' यानी 'छाती में डंडा डाल रहे हैं.'
उन्होंने दावा किया कि जहां हिंदू बहुसंख्यक थे, वहां अब वे अल्पसंख्यक हो गए हैं. अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्र का एक और विवादित वीडियो वायरल हो रहा है.
स्थानीय बघेली बोली में मिश्र ने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान की मांग करने वालों के साथ जाने वाले कुछ लोगों को कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए रोक लिया था. देखें Video:-
उन्होंने दावा किया कि देश के लगभग 150 जिले, जहां पहले हिंदू बहुसंख्यक थे, अब वहां मुस्लिम आबादी बढ़ने से हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं.
गौरतलब है कि जनार्दन मिश्र अपने बड़बोले बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना पर बोलते हुए कहा था कि 'मोदी की दाढ़ी से मकान गिरते हैं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








