
‘BJP संग गठबंधन करने की बजाय इस्तीफा दे दूंगा’, पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली पर बोले उमर अब्दुल्ला
AajTak
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वह केंद्र शासित प्रदेश के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा (Statehood) जल्दी बहाल कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन करने के बजाय अपने पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे.
राज्य का दर्जा (Statehood) बहाल कराने के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि वे सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी तरह का राजनीतिक समझौता नहीं करेंगे और अगर बीजेपी के साथ गठबंधन करना पड़ा तो वे पद से इस्तीफा देना पसंद करेंगे.
अनंतनाग जिले के अचबल क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अब्दुल्ला ने कहा कि वह राज्य का दर्जा हासिल करने के लिए किसी भी तरह का राजनीतिक समझौता करने को तैयार नहीं हैं.
उन्होंने भीड़ से कहा, "अगर आप (लोग) तैयार हैं, तो मुझे बता दें, क्योंकि मैं उस सौदे के लिए तैयार नहीं हूं. यदि सरकार में BJP को शामिल करना आवश्यक है, तो मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लें. यहां किसी भी विधायक को मुख्यमंत्री बना लें और BJP के साथ सरकार बना लें."
यह भी पढ़ें: श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रतीक के तोड़फोड़ पर सियासत गर्म, उमर अब्दुल्ला ने उठाए सवाल तो महबूबा किया उपद्रवियों का बचाव
सिद्धांतों से समझौता नहीं- उमर
उमर अब्दुल्ला ने स्वीकार किया कि यदि उन्होंने BJP को सरकार में शामिल किया होता, तो राज्य का दर्जा शायद जल्दी बहाल हो जाता. उन्होंने कहा, "क्या हमें BJP को सरकार में शामिल करना चाहिए था?"

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









