
BJP या RJD... बिहार में किसे भारी पड़ेगी ठाकुर बनाम ब्राह्मण की लड़ाई? जानिए
AajTak
बिहार में मनोज झा की संसद में सुनाई कविता पर हंगामा मचा हुआ है. ठाकुर का कुआं कविता पर ठाकुर और ब्राह्मण आमने-सामने आ गए हैं. लोकसभा चुनाव करीब हैं इसलिए करीब हफ्तेभर बाद विवाद को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. जातियों के मकड़जाल में उलझे बिहार में बीजेपी या आरजेडी, किसको सियासी नफा होगा और किसको नुकसान?
बिहार की राजनीति और जातीय समीकरण में चोली-दामन का साथ रहा है. गोटी सटीक बैठ गई तो सूबे की सत्ता का शीर्ष मिलना तय है और राजनीतिक दलों का समीकरण गड़बड़ाया तो विपक्ष में बैठना. विधानसभा में विपक्ष की बेंच से ट्रेजरी बेंच का सफर इन्हीं उलझे हुए जातीय समीकरणों से होकर गुजरता है. जिसने साध लिया, वही सिकंदर. लोकसभा चुनाव में करीब छह महीने का समय शेष बचा है और बिहार में जाति पर बवाल शुरू हो गया है.
राजपूत और ब्राह्मण नेता आमने-सामने हैं. दरअसल, सूबे के सत्ताधारी महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद डॉक्टर मनोज झा ने संसद में महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान एक कविता सुनाई थी- 'ठाकुर का कुआं'. राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा 21 सितंबर को हुई थी. बिल उसी दिन पास भी हो गया लेकिन हफ्तेभर के भीतर ही मनोज झा के भाषण को लेकर हंगामा मच गया.
ये भी पढ़ें- 'पहले अपने अंदर के ब्राह्मण को मारें', ठाकुर विवाद पर बेटे के समर्थन में उतरे बाहुबली आनंद मोहन
मनोज झा के खिलाफ उनकी ही पार्टी के विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोल दिया है. चेतन आनंद ने मनोज झा पर कविता के जरिए पूरे ठाकुर समाज को विलेन के रूप में पेश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ठाकुर सभी को साथ लेकर चलते हैं. समाजवाद में किसी एक जाति को टारगेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन है. मनोज झा का बयान आरजेडी को ए टू जेड की पार्टी बनाने की कोशिशों के लिए झटका है. चेतन आनंद ने इस मुद्दे को लालू यादव के सामने उठाने की बात कही तो वहीं उनके पिता आनंद मोहन ने भी मनोज झा पर हमला बोला.
आनंद मोहन ने कहा कि बहस जब महिला आरक्षण पर चल रही थी तो फिर बीच में ठाकुर कैसे आ गया. आनंद मोहन ने कहा कि अगर मैं राज्यसभा में होता तो जीभ खींचकर सभापति के पास आसन की ओर उछाल देता. हम जिंदा कौम के लोग हैं, ये अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. ठाकुर का कुआं को लेकर आरजेडी के विधायक चेतन आनंद और उनके पिता आनंद मोहन ने सांसद मनोज झा पर एक समाज के अपमान का आरोप लगाया.
मनोज झा के संसद में दिए भाषण को हफ्तेभर हो चुका है और ठाकुर अस्मिता की बात अब उठ रही है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सियासी नफा-नुकसान का गुणा-भाग करने के बाद सोच-समझकर इसे विवाद की शक्ल दी जा रही है? सवाल ये भी उठ रहे हैं कि अगर मनोज झा ने संसद में कविता सुनाकर ठाकुर समाज को टारगेट किया, अपमान किया तो चेतन आनंद को ये हफ्तेभर बाद समझ आया?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







