
BJP ने खास फॉर्मूले से बनाई लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
AajTak
भाजपा की पहली लिस्ट कैसी होगी, महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने कैसे बीच का रास्ता निकाला, असम में CAA को लेकर पुरज़ोर विरोध की तैयारी चल रही है यहां और सरकार इस बात पर अड़ी है कि CAA तो आकर ही रहेगा, एक रिपोर्ट ये कह रही है कि लोकतंत्र के लिए ये साल बहुत ज़रूरी है.. 64 देशों में चुनाव हैं.. मगर एक पहलू और है जिसे सुनना हर नागरिक के लिए ज़रूरी है, वो क्या है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर के साथ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं, उम्मीद के मुताबिक प्रधानमंत्री शाहजहां शेख और संदेशखाली पर विपक्ष को घेरा और इस मामले में इंडिया गठबंधन की चुप्पी पर सवाल उठाया.प्रधानमंत्री ने हुगली के आरामबाग में सभा को संबोधित किया, 7200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी भी दिखाई और ये दावा किया कि बंगाल में सभी सीटों पर कमल खिलेगा.
चुनाव के मद्देनज़र ही कल भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हुई थी. इसमें 17 राज्यों की लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ. इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद थे. इसमें NDA की सहियोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे पर भी बात हुई. तकरिबन चार घंटे की मीटिंग से बाहर क्या निकलकर आया.
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया राज्य दर राज्य सीटों को बंटवारा किए जा रही है, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भई सहमती बन गई है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस को 18 और शरद पवार की NCP को 10 सीटें मिली हैं, अभी इन नंबर्स को ऑफ़िशयली अनाउंस नहीं किया गया है और अभी साथी पार्टियों के साथ इसका सब डिविज़न भी होना है, ये सबकुछ कैसे तय हुआ, सुनिए 'दिन भर' में,
असम में CAA का विरोध
पॉलिटिकल पार्टियां सीटों के बंटवारे में लगी हैं, वहीं एक काम है जिसे सरकार मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट शुरू होने से पहले कर देना चाहती है और वो है देशभर में नागरिकता संशोधन क़ानून यानी CAA लागू करना. इसको लेकर कुछ दिनों पहले मीडिया सोर्सेज़ के हवाले से ख़बर चली कि गृहमंत्रालय जल्द ही इसे लेकर नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा. गृह मंत्री भी अपनी सभाओं में इसका एलान करते रहते हैं.
इन्हीं सब चीज़ों के चलते असम में CAA के खिलाफ ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन समेत 30 से अधिक संगठनों ने प्रदर्शन करना तय किया है. चार मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा भी करने वाले हैं, उस दिन भी CAA के विरोध में प्रदर्शन करने के दौरान मारे गए लोगों की तस्वीरों के साथ संगठन के लोग सड़कों पर उतरेंगे, प्रदर्शनकारियों की मांगें क्या है और क्या इनके पास राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन है, सुनिए 'दिन भर' में,

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









