
BJP नेता के भाई की गला रेतकर हत्या, पिता ने की हैं 2 शादिया, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
AajTak
मोतिहारी में एक बीजेपी नेता की गला रेतकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने दो शादियां की हैं और उसका अपने भाई के साथ जमीन का विवाद भी चल रहा है. मृतक भाजपा के मंडल अध्यक्ष मार्कण्डेय कुशवाहा का चचेरा भाई था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बिहार के मोतिहारी से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां बीजेपी नेता के भाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई. फिर उसके शव को घर से करीब 300 मीटर दूर फेंक दिया. हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है.
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है.
युवक की गला रेतकर हत्या
जानकारी के मुताबिक गांव की महिलाएं जब सुबह शौच के लिए निकली तो उन्होंने मृत्युंजय का शव क्षत विक्षत पड़ा देखा. जिसके बाद पूरे गांव में हल्ला मच गया. मृतक के पिता ने दो शादियां की हैं और उसका अपने भाई के साथ जमीन का विवाद भी चल रहा है. मृतक भाजपा के मंडल अध्यक्ष मार्कण्डेय कुशवाहा का चचेरा भाई था.
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की
पुलिस का कहना है हरसिद्धि में एक युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंक दिया था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है. वहीं,अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










