
BJP नेताओं पर भड़का अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज, PM को लिखी चिट्ठी
AajTak
अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ शिकायत लिखी है. शिकायत इस बात को लेकर कि बीजेपी नेताओं ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है. उसमें से एक नेता उत्तर एमसीडी के पूर्व महापौर जय प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने राजपूतों को तेली कहा है. दरअसल, उत्तर एमसीडी के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने फरवरी को मारवाड़ साम्राज्य के 15वीं शताब्दी के योद्धा दुर्गादास राठौर की एक प्रतिमा का उद्घाटन किया, जिसमें उन्हें तेली कहा गया था. देखें उनपर लगे आरोपों पर क्या बोले बीजेपी नेता.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










