
BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष? जोधपुर में होने वाली RSS की बैठक में लगेगी नाम पर मुहर
AajTak
RSS 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में तीन दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित करेगा, जिसमें नए बीजेपी अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति, बीजेपी के दिग्गज नेता और 32 सहयोगी संगठनों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष के बदलाव को लेकर चर्चाएं एक बार फिर से तेज हो गई है. क्योंकि अगले महीने राजस्थान के जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय समन्वय बैठक आयोजित होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नए बीजेपी अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
इस तीन की बैठक में बीजेपी और आरएसएस के दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं. बैठक में आरएसएस के प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य और सभी कोऑर्डिनेटर मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी की ओर से जेपी नड्डा, बीएल संतोष, सुनील बंसल, सौदान सिंह, शिवप्रकाश और वी सतीश जैसे नेता शामिल होंगे.
इसके अलावा आरएसएस के उप-संगठनों के प्रमुख और आरएसएस के मेंबर्स भी इस अहम बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा, 32 संगठनों के प्रतिनिधि, जिनमें ABVP, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, वनवासी कल्याण और सेवा समिति शामिल हैं. सभी संगठन अपनी एक साल की रिपोर्ट पेश करेंगे.
समकालीन विषयों पर भी मंथन
इस बैठक में समकालीन (वर्तमान समय से संबंधित समस्याओं) पर चर्चा की जाएगी, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ़ नीति और RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की तैयारियां शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: बीजेपी में मंथन का दौर जारी: अध्यक्ष पद, कैबिनेट विस्तार और सांगठनिक चुनावों पर टिकी हैं निगाहें

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








