
BJP के मुकाबले यूपी में अपने आप को कहां पा रही कांग्रेस? सुप्रिया श्रीनेत ने बताया
AajTak
2022 यूपी चुनाव के लिए एक तरह से अपने मिशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी याद कर लिया है. कल्याण सिंह की कर्मभूमि अलीगढ़ का अतरौली क्षेत्र था. वो ओबीसी और हिंदूवादी वोट बैंक के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के वोट बैंक के मद्देनजर बेहद अहम हो जाते हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार की अघोषित शुरुआत कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ के दौरे में 2017 के पहले की यूपी की सरकारों को जमकर घेरा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफों के पुल बांधे. यूपी का चुनाव मोदी-योगी के सामने एक चुनौती की तरह है, क्योंकि यूपी में 3 दशक से अधिक वक्त से कोई पार्टी लगातार दोबारा सत्ता में नहीं आई है. ऐसे में बीजेपी के मुकाबले यूपी में अपने आप को कहां पा रही कांग्रेस? देखें इस पर सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









