
'BJP के प्रोपेगेंडा में फंस गई कांग्रेस,' दिल्ली की शराब नीति के विरोध पर महबूबा मुफ्ती की नसीहत
AajTak
दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी, उसके बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शराब नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया.
दिल्ली में शराब नीति पर घमासान चल रहा है. बीजेपी और कांग्रेस लगातार दिल्ली की AAP सरकार पर हमलावर है. इस बीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) चीफ महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस को नसीहत दी है. महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया और कहा कि आज कांग्रेस को बीजेपी के प्रोपेगेंडा में शामिल होने की नहीं, बल्कि विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है. मुफ्ती ने ये भी कहा कि कांग्रेस को अभी ये बात समझ में नहीं आ रही है.
बता दें कि दिल्ली की शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी, उसके बाद अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है. दिल्ली कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शराब नीति के खिलाफ आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने गधों पर सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का पुतला रखकर विरोध जताया. इस दौरान आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की गई.
महबूबा ने कहा- कांग्रेस को प्रोपेगेंडा समझ नहीं आ रहा
कांग्रेस के विरोध करने की खबरों पर महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने कहा- दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी के हितों से ऊपर नहीं उठ पा रही है, क्योंकि आप एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है. ईडी के शिकार होने के बाद भी कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है और बीजेपी के प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) में शामिल हो रही है, ऐसे समय में जब एजेंसियों को हथियार बनाया जा रहा है. आज विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है.
बीजेपी ने केजरीवाल को बताया मास्टरमाइंड
AAP सरकार पर बीजेपी भी हमलावर है. सीबीआई रेड पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने भले ही शराब नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया हो लेकिन इस घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









