
BJP के एक दांव से फंस गया यूपी में राज्यसभा चुनाव का पेच! समझें- नए सियासी समीकरण
AajTak
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी. चुनाव इसलिए दिलचस्प हैं क्योंकि 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं. बीजेपी ने 8 और सपा ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं. अभी के गणित के हिसाब से बीजेपी के 7 और सपा के 2 उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है. पेच फंस रहा है एक सीट जीतने पर.
उत्तर प्रदेश की खाली हुईं 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग होगी. राज्यसभा का चुनाव शायद इतना दिलचस्प न होता, अगर बीजेपी ने अपना 8वां उम्मीदवार न उतारा होता. लिहाजा, अब 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं.
बीजेपी ने अपना 8वां उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर उतारा था. आठवीं सीट के लिए बीजेपी ने संजय सेठ को उतार दिया है.
इससे पहले 10 सीटों के लिए 10 ही उम्मीदवार थे. बीजेपी की ओर से 7 और समाजवादी पार्टी के 3. इन दसों की जीत भी लगभग तय मानी जा रही थी. लेकिन अब एक सीट पर पेच फंस गया है.
बीजेपी को अपना आठवां और समाजवादी पार्टी को अपना तीसरा उम्मीदवार जिताने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी.
कौन-कौन हैं मैदान में?
बीजेपी की ओर से कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









