
BJP की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' से वसुंधरा राजे ने क्यों बनाई दूरी? जानें कैसा है यात्रा का रिस्पॉन्स
AajTak
परिवर्तन संकल्प यात्रा से केंद्रीय नेताओं और वसुंधरा की दूरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही बड़े नेताओं के इस फैसले ने एक बार फिर राजस्थान बीजेपी के भीतर आंतरिक कलह की अफवाहों को हवा दे दी है.
राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. बताया जा रहा है कि इस यात्रा को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इस यात्रा में केंद्रीय नेताओं और वसुंधरा राजे की गैर-मौजूदगी भी अब कई अटकलों को हवा दे रही है.
बीजेपी ने 2 सितंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से अपनी यात्रा शुरू की. यात्रा के उद्घाटन के दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित पार्टी के कई दिग्गज मौजूद थे. हालांकि जैसे-जैसे यह यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर आगे बढ़ रही है, लोगों की प्रतिक्रिया पार्टी के लिए चिंता का कारण बन गई है. इस यात्रा के बड़े हिस्से में जहां बीजेपी का शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व मौजूद नहीं रहा, वहीं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गैर-मौजूद रहने का फैसला किया है. इस यात्रा से केंद्रीय नेताओं और वसुंधरा की दूरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही बड़े नेताओं के इस फैसले ने एक बार फिर राजस्थान बीजेपी के भीतर आंतरिक कलह की अफवाहों को हवा दे दी है. सूत्रों का दावा है कि वसुंधरा राजे द्वारा राज्य के कई नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं रखना इस साल विधानसभा चुनावों में पार्टी को महंगा पड़ सकता है.
बैठकों में खाली कुर्सियां और भीड़ की कमी
'परिवर्तन संकल्प यात्रा' सवाई माधोपुर, नागौर के मेधाता, कुचामन और राज्य के दूसरे हिस्सों में निकाली जा चुकी है, लेकिन वसुंधरा की अनुपस्थिति की वजह से रिस्पॉन्स बेहद धीमा है, जिससे अफवाहों को बल मिला है कि पूर्व मुख्यमंत्री पर्याप्त महत्व नहीं दिए जाने से नाराज हैं. यात्रा के अब तक के बड़े हिस्से में सार्वजनिक बैठकों के दौरान खाली कुर्सियां, भीड़ की अनुपस्थिति और पार्टी कैडर के उत्साह की कमी देखी गई है.
क्या है पार्टी के नेताओं का कहना?
जब पार्टी नेताओं से इस ठंडी प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया तो उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि यात्रा राज्य में अब तक फ्लॉप शो साबित हुई है. बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने कहा कि कुचामन, डीडवाना और परबतसर में प्रतिक्रिया अच्छी रही है. मैं उससे पहले वहां नहीं थी. उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यात्रा के दौरान बारिश हो रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








