
'BJP का कोई नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं था', सांसद बृजेन्द्र सिंह का बड़ा बयान
AajTak
हरियाणा सरकार में बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी और जेजेपी अब अलग हो गए हैं. इस पर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस के पाले में गए बृजेन्द्र सिंह का कहना है कि भाजपा का कोई कार्यकर्ता या नेता एलजेपी और बीजेपी के गठबंधन के पक्ष में नहीं था. बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि ये सुविधा का गठबंधन था. देखें वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











