
BJP का अगला टारगेट MCD! दिल्ली सरकार ने बढ़ाया 25% बजट, CM रेखा ने कहा- और फंड चाहिए तो मुझसे संपर्क करें
AajTak
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा, 'दिल्ली में भाजपा सरकार ने बजट आवंटन बढ़ाया है और यह सुनिश्चित किया है कि स्वच्छता और अन्य क्षेत्रों के लिए निर्धारित 6,897 करोड़ रुपये की पूरी राशि जारी की जाएगी. मैंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि यदि एजेंसियों के लंबित भुगतान के लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता हो तो वे हमसे संपर्क करें, लेकिन यह भी अनिवार्य है कि सड़कों से कचरा नियमित रूप से उठाया जाए.'
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नगर निगम (MCD) के बजट में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MCD को 10,537 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल के 8,423 करोड़ रुपये से 2,114 करोड़ रुपये अधिक हैं.
शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी कर आवंटन के तहत फंड में भी बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले वर्ष जहां इनके लिए 6,108 करोड़ रुपये का आवंटन था, इस बार इसे 6,897 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
'मैं पार्षद थी तो नहीं मिलता था कोई फंड'
बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'पिछली दिल्ली सरकारों की यह आदत बन गई थी कि वे नगर निगम (MCD) को उसके हिस्से का पूरा फंड जारी नहीं करती थीं. ऐसे में आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि MCD कचरा साफ करे, नालों की सफाई करे, सड़कों की झाड़ू लगाए और अन्य नागरिक सुविधाओं का संचालन करे, जब उसे उसका पूरा फंड ही नहीं दिया जाता? जब मैं पार्षद थी, तब हमें कोई फंड नहीं दिया जाता था, जिससे विकास कार्यों को पूरा करना बेहद कठिन हो जाता था.'
'और फंड चाहिए तो हमसे संपर्क करें'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा, 'दिल्ली में भाजपा सरकार ने बजट आवंटन बढ़ाया है और यह सुनिश्चित किया है कि स्वच्छता और अन्य क्षेत्रों के लिए निर्धारित 6,897 करोड़ रुपये की पूरी राशि जारी की जाएगी. मैंने अधिकारियों से यह भी कहा है कि यदि एजेंसियों के लंबित भुगतान के लिए अतिरिक्त फंड की आवश्यकता हो तो वे हमसे संपर्क करें, लेकिन यह भी अनिवार्य है कि सड़कों से कचरा नियमित रूप से उठाया जाए.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








