
Binod के साथ प्रधान जी की बेटी की तस्वीर, फैंस बोले- सचिव जी कहां है?
AajTak
'पंचायत 2' में प्रधान जी की बेटी बनकर लोगों की नजरों में आने वाली सानविका ने इंस्टाग्राम पर बिनोद के साथ तस्वीर शेयर की है. फोटो में सानविका और अशोक पाठक दोनों ही बड़ी सी स्माइल करते नजर आ रहे हैं. इनकी स्माइल देख कर पता चल रहा है कि इनका दिन काफी अच्छा गया है.
'पंचायत' का पहला सीजन सुपरहिट रहा था. पहले सीजन को मिली लोकप्रियता के बाद इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है. दूसरे सीजन के साथ ही 'देख रहे हो ना बिनोद' वाले मीम भी वायरल होने लगे हैं. 'पंचायत 2' को रिलीज हुए लगभग तीन महीने बीत चुके हैं. पर अब तक लोगों के सिर से 'देख रहे हो ना बिनोद' मीम का खुमार नहीं उतरा है. चलो बढ़िया है. इसी बात पर आपको आपके प्यारे बिनोद जी की लेटेस्ट अपडेट देते हैं.
रिंकी के साथ बिनोद 'पंचायत' के दूसरे सीजन में दर्शकों को प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) की बेटी रिंकी से मिलने का मौका मिला. सीरीज में रिंकी का रोल एक्ट्रेस सानविका (Sanvikaa) ने अदा किया. रिंकी के किरदार में सानविका को लोगों ने भर-भर कर प्यार दिया. ओटीटी की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत 2' में रिंकी के साथ सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.
'पंचायत 2' में प्रधान जी की बेटी बनकर लोगों की नजरों में आने वाली सानविका ने इंस्टाग्राम पर बिनोद (अशोक पाठक) के साथ तस्वीर शेयर की है. फोटो में सानविका और अशोक पाठक दोनों ही बड़ी सी स्माइल करते नजर आ रहे हैं. इनकी स्माइल देख कर पता चल रहा है कि इनका दिन काफी अच्छा गया है. मीम (Meme) जगत के पॉपुलर स्टार के साथ फोटो पोस्ट करते हुए, उन्होंने एक मस्त सा कैप्शन भी शेयर किया है.
सानविका लिखती हैं, भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद. आराम कर लो. आंखें दुख गई होंगी. आगे उन्होंने लिखा, हमारा अपना ह्यूमन CCTV. मेरे कमेंट्स देख रहा है बिनोद से भर चुके हैं. आगे बढ़ो और अपनी क्रिएटिविटी दिखाओ. प्रधान जी की बेटी ने इतना लिखा ही था कि मीमबाजों को बिनोद पर मीम बनाने का मौका मिल गया.
सचिव जी कहां गायब हैं? सानविका की अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पंचायत की स्टार आर्मी जवानों के साथ समय बिताती दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि 15 अगस्त के जश्न से पहले 'पंचायत 2' के कलाकारों ने आर्मी जवानों की जिंदगी की नजदीक से जानने की कोशिश की है. सानविका के साथ 'पंचायत 2' के बाकी कलाकारों को देख कर यूजर्स ने सचिव जी के बारे में भी पूछा है. तस्वीरों में सब हैं, लेकिन हमारे सचिव जी नजर नहीं आ रहे हैं. हो सकता है कि वो कहीं बिजी हों.
प्रधान जी की पिंकी ने तो अपनी क्रिएटिविटी दिखी दी. आप बिनोद के लिये क्या कहना चाहोगे?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










