
Bill Gates की इस वॉच की कीमत सुनकर आप होंगे हैरान, इतना है दाम
AajTak
Bill Gates Casio Watch: इन दिनों बिल गेट्स काफी चर्चा में रहे हैं. खासकर हाल में उनकी भारत यात्रा, जिसमें उन्होंने डॉली चाय वाले के साथ एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के बाद डॉली चाय वाला रातों-रात पॉपुलर हो गया. खैर बिल गेट्स सिर्फ चाय के मामले में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे मामलों में भी काफी डाउन-टू अर्थ हैं. ऐसा उनकी एक वॉच को लेकर भी कहा जाता है, जिसकी कीमत सुनकर शायद आपको यकीन ना हो. ये वॉच बिल गेट्स की पसंदीदा घड़ियों में से एक है.
घड़ियों का शौक़ दुनियाभर के तमाम लोगों को है. आपकी कलाई पर बंधी घड़ी किसी कार्यक्रम के दौरान लोगों का ध्यान खींचती हैं. आपने फिल्मों में भी लोगों को अपनी घड़ी के बारे में बात करते हुए सुना होगा. बात चाहे थ्री इडियट की करें या फिर Glengarry Glen Ross की.
लोगों को आपने अपनी घड़ी के बारे में बखान करते हुए सुना होगा. हालांकि, ये कहानी सिलिकॉन वैली में बदल जाएगी. दुनियाभर के लोगों के लिए जो चमक-दमक है, वो सिलिकॉन वैली में फीकी पड़ जाती है. आपने मार्क जकरबर्ग को हमेशा ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में देखा होगा.
मार्क किसी महत्वपूर्ण मौके पर ही सूट या कोई दूसरी ड्रेस पहनते हैं. इसी तरह से Bill Gates के हाथ पर आपको एक बेहद सामान्य घड़ी नजर आएगी. बिल गेट्स को दुनियाभर में लोग जानते हैं. माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के हाथ पर एक सामान्य Casio वॉच बंधी रहती है.
यह भी पढ़ें: जुकरबर्ग ने झटके में कमाए 2 लाख करोड़, Bill Gates पिछड़े
ऐसा ही कुछ Steve Jobs के साथ भी था. उन्हें हमेशा एक 33mm की Seiko वॉच के साथ देखा गया, जो सर्कुलर ब्लैक केस और वॉइट फेस के साथ आती थी. खैर अब वापस आते हैं बिल गेट्स की वॉच पर. इसकी चर्चा की वजह इसकी कीमत है. आपको क्या लगता है कि बिल गेट्स की वॉच की कीमत कितनी होगी.
बिल गेट्स के पास Casio की MDV-106 Duro वॉच है. उनके हाथ में कई मौकों पर इस वॉच को स्पॉट किया गया है. पुरानी वॉच एक Marlin मछली के लोगो के साथ आती है. हालांकि, नई वॉच से इस लोगो को रिमूव कर दिया गया है. कंपनी ने इसके दो नए बेजल कलर ऑप्शन को भी लॉन्च किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










