
Bilaspur: निजी स्कूल के वाशरूम में विस्फोट, चौथी क्लास की छात्रा घायल
AajTak
बिलासपुर के मंगला इलाके में मौजूद एक निजी स्कूल के वाशरूम में शुक्रवार सुबह विस्फोट हुआ. इस घटना में कक्षा IV की छात्रा घायल हो गई. शिक्षकों ने विस्फोट की आवाज सुनते ही वाशरूम में पहुंचकर छात्रा को घायल पाया और अस्पताल में भर्ती कराया. स्कूल प्रबंधन ने सोडियम या अन्य रासायनिक पदार्थ के प्रयोग का शक जताया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार सुबह 10:15 बजे मंगला इलाके में मौजूद एक निजी स्कूल के वाशरूम में अचानक एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ. इस घटना में कक्षा IV की एक छात्रा घायल हो गई. सूचना मिलते ही स्कूल में चल रहे फाइनल एग्जाम के दौरान मौजूद टीचरों ने तुरंत वाशरूम की तरफ दौड़े. वहां पहुंचकर उन्हें घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया.
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें संदेह है कि किसी ने प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले सोडियम या अन्य रासायनिक पदार्थ को वाशरूम में रख दिया था, जिससे यह विस्फोट हुआ. इस संदिग्ध गतिविधि को लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.
निजी स्कूल के वाशरूम में विस्फोट
बिलासपुर के सिविल लाइंस शहर के सिटी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (CSP) नीमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और स्कूल के स्टाफ व छात्रों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक विस्फोट का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि किसी ने जानबूझकर रासायनिक पदार्थ का उपयोग किया होगा.
फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं और इस मामले की गहन जांच जारी है. पुलिस उम्मीद कर रही है कि आने वाले दिनों में और सबूत मिलने पर घटना के पीछे के संदिग्धों की पहचान हो जाएगी. इस बीच, घायल छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है और उसे चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









