
Bihar Srijan scam: 1900 करोड़ के सृजन घोटाले में मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के बेटे-बहू को नोटिस
AajTak
Bihar Srijan scam: बिहार के सबसे बड़े 1900 करोड़ रुपए के सृजन घोटाले में फरार चल रहे अमित और रजनी प्रिया की संपत्ति पर कोर्ट ने नोटिस चस्पा किया है. दरअसल, अमित कुमार और रजनी प्रिया दोनों को कोर्ट में पेश होना था. लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीबीआई ने उनके पुराने आवास तिलकामांझी स्थित न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में उनके तीन मकानों पर नोटिस चस्पा किया.
बिहार के सबसे बड़े 1900 करोड़ के सृजन घोटाले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में सलाखों के पीछे कई बैंक अफसरों से लेकर क्लर्क तक बंद हैं. मामले में सीबीआई अपना शिकंजा लगातार कसती जा रही है. सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी के निधन के बाद उनके आरोपी बेटे अमित कुमार और बहू रजनी प्रिया की संपत्ति पर 10 जनवरी को कोर्ट ने नोटिस दिया है.
गौरतलब है कि अमित कुमार और रजनी प्रिया दोनों को कोर्ट में पेश होना था. लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर सीबीआई ने उनके पुराने आवास तिलकामांझी स्थित न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में उनके तीन मकानों पर नोटिस चिपकाया है. सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को सृजन घोटाले की जांच शुरू की थी, जिसमें अभी तक कई बैंक के अधिकारियों से लेकर कलर्क व क्लर्क सलाखों के पीछे हैं. बता दें कि सृजन एनजीओ के खाते में ट्रांसफर की गई सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ था.
इस घोटाले में तकरीबन 1900 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई थी. विकास के नाम पर भेजे गए पैसे को एनजीओ के अकाउंट में पहुंचाया गया था. इसमें सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल किया गया था. सृजन के पैसे को खपाने के लिए कई एनजीओ भी बनाए गए थे. अब सीबीआई सभी पर नकेल कस रही है.
मामले में सीबीआई की टीम के अधिकारियों ने बताया कि अभी सेक्शन 82 की प्रोसिडिंग के तहत कार्य किया जा रहा है. सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उनकी बहू रजनी प्रिया हैं. दोनों के खिलाफ कोर्ट का ऑर्डर भी जारी हुआ है. उसे आज उनके संपत्ति पर चिपका दिया गया है. साथ ही पब्लिक से अपील भी की जा रही है कि अगर इनके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो लोकल पुलिस या सीबीआई को तुरंत जानकारी दें. वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि फिर भी वे लोग कोर्ट में पेश नहीं होते हैं तो उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








