
Bihar Politics: JDU पर RJD का निशाना, ‘ना नीति आयोग की रिपोर्ट मानेंगे और ना ही सहयोगी दल को’
ABP News
नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. कहा कि डबल इंजन सरकार का बिहार को अद्भुत फायदा मिल रहा है.
पटनाः नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर आरजेडी हमलावर है. शुक्रवार को आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. आरजेडी ने लिखा कि जेडीयू चुनाव आयोग के नतीजों को नहीं मानता और ना ही नीति आयोग की रिपोर्ट को मानता है. 40 सीट मिली उसे भी नहीं मानता. प्रदेश में भ्रष्टाचार है इसे नहीं मानता. नीतीश कुमार थक गए हैं इसे भी नहीं मानता और ना ही यह मानता है कि बिहार में शिक्षा बर्बाद है. जेडीयू समाप्त है, इसे भी नहीं मानता. सहयोगी दलों को भी नहीं मानता.
आरजेडी की ओर से ट्वीट कर लिखी गई इन सारी बातों को तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है. बता दें कि नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए एक और ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, “16 वर्षों के थकाऊ परिश्रम के बूते बिहार को नीचे से नंबर-1 बनाने पर नीतीश जी को बधाई. 40 में से 39 लोकसभा एमपी और डबल इंजन सरकार का बिहार को अद्भुत फायदा मिल रहा है. नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार देश के जिला अस्पतालों में सबसे कम बेड बिहार में हैं, एक लाख की आबादी पर मात्र 6 बेड.”

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












