
Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने फिर किया UPA पर हमला, कहा- लूटने वाले बचेंगे नहीं
ABP News
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि करोड़ों रुपये का कर्ज पचाने की नीयत रखने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है.
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी इन दिनों लगातार यूपीए पर हमलावर हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने यह सवाल उठाया था कि राहुल गांधी बताएं कि यूपीए ने किसानों के लिए क्या किया. मंगलवार को उन्होंने फिर कहा कि यूपीए के शासनकाल में जिन लोगों ने भी कर्ज के बहाने बैंकों को लूटा, उनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, कालाधन और बैंकों से लिए करोड़ों रुपये का कर्ज पचाने की नीयत रखने वालों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, जिससे विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी भारत से भागने के बावजूद बच नहीं पाएंगे. चौकसी और नीरव जेल में हैं. माल्या की 13 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












