
Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में शामिल होना चाहते हैं उपेंद्र कुशवाहा, डिप्टी CM के पद पर नजर?
AajTak
JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार में शामिल होने की मंशा जाहिर की है. इस बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि उपेंद्र डिप्टी सीएम का पद चाहते हैं. ये कयास उनके हालिया बयान के बाद लगने शुरू हो गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्पष्ट तौर पर कोई पावर (सत्ता) में इसलिए रहना चाहता है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके.
जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है. उनकी मंशा सामने आने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें बिहार का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 जनवरी को 'खरमास' के अशुभ महीने की समाप्ति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं.
दरअसल, ये अटकलें मंगलवार को आए उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान के बाद लगनी शुरू हुईं हैं, जिसमें उन्होंने सरकार में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी. अपने बयान में कुशवाहा ने कहा था, 'मैं जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आया हूं. स्पष्ट तौर पर कोई पावर (सत्ता) में इसलिए रहना चाहता है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके.'
सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा की नजर बिहार सरकार में डिप्टी सीएम की पोस्ट पर है. उनके हालिया बयान से भी माना जा रहा है कि वे नीतीश सरकार में पद चाहते हैं. बता दें कि कुशवाहा मानव संसाधन विकास विभाग के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं. कुशवाहा पिछले साल ही महागठबंधन में शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कर दिया था.
बिहार में कांग्रेस ने भी नीतीश सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. दरअसल, कांग्रेस नीतीश कैबिनेट में दो और पद चाहती है. सबसे पुरानी पार्टी के पास फिलहाल बिहार सरकार में सिर्फ दो मंत्री पद हैं.
माना जा रहा है कि कुशवाहा के नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने में राजद बाधा बन सकती है. बिहार में RJD के पास फिलहाल 79 विधायक हैं. इस समय राजद महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी है. तेजस्वी यादव सरकार में इस दल का नेतृत्व करते हुए फिलहाल डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे हैं. ऐसे में अगर उपेंद्र कुशवाहा को भी उपमुख्यमंत्री का पद दे दिया जाता है तो इसे राजद के लिहाज से ठीक नहीं माना जाएगा.
बिहार के महागठबंधन में शामिल दलों में जनता दल यूनाइटेड के पास 45 विधायक, कांग्रेस के पास 19, भाकपा माले के पास 12, हम के पास 4, भाकपा के पास 2 और माकपा के पास 2 विधायक हैं.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








