
Bihar Illegal Liquor: बिहार में श्मशान घाट में लकड़ियों के बीच छुपा कर रखी गई थी शराब
AajTak
Bihar News: बिहार के बाढ़ में पुलिस ने उमानाथ मुहल्ले स्थित श्मशान घाट से अवैध शराब की खेप बरामद की है. शराब की यह खेप अंतिम संस्कार के लिए बेचे जाने वाली लकड़ियों के बीच छुपा कर रखी गई थी.
Bihar News: बिहार के बाढ़ में मोक्षधाम यानी श्मशान घाट से अवैध शराब बरामद की गई है. अवैध शराब की यह खेप अंतिम संस्कार के लिए बेचे जाने वाली लकड़ियों के बीच पाई गई है. बाढ़ की पुलिस ने अवैध शराब को लेकर दिन भर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान उमानाथ मुहल्ले में स्थित श्मशान घाट में पुलिस ने घंटों छापेमारी की. जहां प्रशिक्षित कुत्ते की मदद से पुलिस ने लकड़ियों के बीच छुपा कर रखी गई अवैध शराब की खेप बरामद की है.
साथ ही पुलिस ने एक जगह जमीन के अंदर और एक खेत में फसल के बीच छुपाकर अवैध शराब की खेप रखी गई थी. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने यहां से करीब 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है. वहीं, दो महिलाओं को इस मामले में हिरासत में लिया गया है.
गौरतलब है कि करीब एक हफ्ते पहले शराब माफिया ने बाढ़ पुलिस पर उस वक्त फायरिंग की थी जब थानाध्यक्ष राजनंदन पुलिसकर्मियों के साथ अवैध शराब होने की सूचना पर पहुंची थी. बताया जाता है कि पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी थी. उस घटना के बाद भी पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की थी. वहीं, घटना के बाद बाढ़ पुलिस लगातार शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी कर रही है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









