
Bihar Floods: बिहार के सासाराम में बाढ़ का कहर और अन्य खबरें, देखिए 100 शहर 100 खबर
AajTak
बिहार के सासाराम में बाढ़ का कहर जारी है. गुप्ता धाम के पास नदी में आई कई अस्थाई दुकान बाढ़ में बह गई हैं. सासाराम में नदी में लग्जरी कार और बाइक बहती दिखीं. गाड़ियां खिलौनों की तरह तैरती नजर आईं. गुप्ता धाम के सीता कुंड में अचानक जलस्तर बढ़ने से अफरातफरी मच गई है. रोहतास के कैमूर पहाड़ी पर बनी कई दुकानें नदी में समा गई हैं. एमपी के सतना में मानसून की पहली बारिश से धारकुंडी आश्रम में सैलाब आ गया है. सईद अंसारी के साथ देखिए 100 शहर 100 खबर.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










