
Bihar Flood: मोतिहारी में सिकरहना नदी से तबाही, चार मकान पानी में ध्वस्त, पूर्णिया में स्कूल का भवन टूटा
ABP News
पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास के भवानीपुर में सिकरहना नदी में दूसरी बार कटाव शुरू. पूर्णिया के अमौर प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक घर कटाव की चपेट में आए.
मोतिहारी/पूर्णियाः बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं. पूर्वी चंपारण में पानी के कटाव से मकान ध्वस्त हो रहे हैं तो पूर्णिया में एक स्कूल का भवन बर्बाद हो गया. पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास के भवानीपुर में सिकरहना नदी में दूसरी बार कटाव शुरू है. पानी के कटाव से मंगलवार को देखते-देखते चार घर सिकरहना नदी में समा गए. इसके पहले भी कई घर पानी में समा चुके हैं. अब मकान ध्वस्त होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं, कई घरों का आधा हिस्सा कट गया है. सिकरहना नदी के किनारे बसे कुछ लोग अपना घर छोड़ दूसरे जगह आशियाने की तलाश में जुट गए हैं. नदी में रुक-रुक कर हो रहे कटाव से लोगों में डर है. वहीं बिना प्रशासन और जनप्रतिनिधि की मदद से स्थानीय लोग नदी के किनारे कटाव को रोकने के लिए बांस और हरे पेड़ का डंठल नदी के किनारे लगा रहे हैं ताकि कटाव को रोका जा सके.More Related News













