
Bihar Crime: शादी में 2 साल की बच्ची से रेप, हत्या कर शव को दफनाया
AajTak
मुजफ्फरपुर में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने शक के बिना पर उसे हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. इसी के क्रम में उसने बताया कि एक सिमर के पेड़ के नीचे बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसे दफना दिया.
बिहार के मुजफ्फरपुर में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने पेड़ के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिजनों के साथ फूआ के बेटा के शादी में शामिल होने आई थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी.
पीड़ित परिजनों ने बताया कि काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. इसके बाद शुक्रवार की सुबह मीनापुर थाना में परिजनों ने इस संबंध में आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. ग्रामीणों ने एक युवक पर शक जाहिर किया और पुलिस को बताया कि युवक बगल के गांव में छुपा हुआ है.
दो साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या
पुलिस ने शक के बिना पर उसे हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. इसी क्रम में उसने बताया कि एक सिमर के पेड़ के नीचे बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसे दफना दिया. इसके बाद पुलिस उसकी निशादेही पर मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









