
Bihar Crime: गोपालगंज में शिक्षक की पत्नी की गला रेतकर हत्या, दम तोड़ने से पहले बताया अपराधी का नाम
ABP News
महिला घास लाने के लिए गई थी, सुबह करीब साढ़े नौ बजे की घटना है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. महिला ने गांव के ही युवक का नाम लिया, लेकिन वजह नहीं बता सकी.
गोपालगंजः उचकागांव थाने के बालाहाता गांव में घास लाने गई एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना बीते बुधवार की सुबह की है. खेत में वारदात के बाद अपराधी घर छोड़कर फरार हो गया है. वहीं, महिला ने दम तोड़ने से पहले गांव के ही शफीक मियां के पुत्र एजाज उर्फ झिंगुर का नाम लिया है, जिसकी अब पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है. इस मामले में परिजनों ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रदेव सिंह की पत्नी सोनामति देवी बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से घास लाने के लिए खेत की तरफ गई थी. खेत में ही किसी ने महिला की धारदार हथियार से गला रेत डाली. खेत में अन्य किसानों ने महिला को बेहोशी हालत में देख परिजनों को सूचना दी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











