
Bihar Board 12th Result 2022 declared: BSEB ने जारी किए बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, 80.15 स्टूडेंट्स हुए पास, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक
AajTak
BSEB Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline bihar gov in पर जारी कर दिए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं, वे अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस साल परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था.
BSEB Bihar Board 12th Result 2022 declared: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बुधवार को बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बोर्ड ने इंटर के नतीजों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे अपने नतीजे वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के नतीजों का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किया गया.
बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजों में कुल 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 82.39 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 78.04 फीसदी छात्र पास हुए. इसके अलावा, कॉमर्स में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. साइंस में 79.85 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. आर्ट्स में 79. 53 प्रतिशत बच्चे पास हुए.
बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों को जारी किया है. इनकी परीक्षाओं का आयोजन एक से 14 फरवरी के बीच किया गया था. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच में आयोजित की गई थीं. बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इससे पहले तीन मार्च को बोर्ड ने आंसर की जारी की थी.
Bihar Board 12th Result 2022 Check
पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षाओं में 78.04 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता हासिल हुई थी. इस बार बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के बाद सिर्फ 29 दिनों के अंदर जारी किया गया है. कॉपियों का मूल्यांकन चेकिंग खत्म होने 6 दिन के अंदर रिजल्ट जारी किए गए हैं.
आधिकारिक वेबसाइट क्रैश! कैसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








