
Bihar: 55 साल के कुख्यात अशोक महतो ने आखिर खरमास में क्यों रचाई शादी? जानिए Khakee वेब सीरीज के खलनायक का मुंगेर लोकसभा सीट से कनेक्शन
AajTak
Bihar News: अशोक महतो की यह शादी इन दोनों बिहार के सियासी गलियारे में भी चर्चा का कारण बनी हुई है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अशोक महतो मुंगेर लोकसभा सीट पर किस्मत आजमाना चाहता है और उसकी तैयारी अपनी पत्नी को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की है. यही वजह है कि अशोक महतो ने चुनाव की घोषणा के साथ खरवास के महीने में शादी की है.
90 के दशक में बिहार के अंदर सुर्खियां बटोरने वाला बाहुबली अशोक महतो एक बार फिर से चर्चा में है. दरअसल 55 साल की उम्र में अशोक महतो ने अचानक से शादी की है. खरमास के महीने में जब शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होता है तब अशोक महतो ने 46 साल की अनीता से शादी रचाई है.
अशोक महतो की यह शादी इन दोनों बिहार के सियासी गलियारे में भी चर्चा का कारण बनी हुई है. राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि अशोक महतो मुंगेर लोकसभा सीट पर किस्मत आजमाना चाहता है और उसकी तैयारी अपनी पत्नी को लोकसभा उम्मीदवार बनाने की है. यही वजह है कि अशोक महतो ने चुनाव की घोषणा के साथ खरमास के महीने में शादी की है.
अशोक महतो के ऊपर कई नरसंहार में शामिल होने के आरोप रहे हैं. अशोक महतो 17 साल तक जेल में रहकर बाहर आया है. बीते 10 दिसंबर 2023 को अशोक महतो जेल से बाहर आया और उसके साथ ही वह चुनावी तैयारी में लग गया है.
महतो राजनीतिक एंट्री को तैयार
कुख्यात महतो के गिरोह के ऊपर 2005 में सांसद राजो सिंह की हत्या का आरोप भी लगा था. 2002 में वह नवादा जेल से भाग गया था और भी कई गंभीर मामलों में उसके ऊपर आरोप लगाते रहे हैं लेकिन अब अशोक महतो राजनीतिक एंट्री को तैयार है. अपने ऊपर आपराधिक मामले होने के कारण वह सीधे चुनाव लड़ने से बच रहा है और उसकी तैयारी अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने की है.
महागठबंधन से पत्नी को बना सकता है कैंडिडेट

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









