
Bihar: सिवान में 3 लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका
AajTak
Bihar News: पुलिस को जानकारी मिली तब तक परिजनों ने मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया था. वहीं, मृतकों के परिवारवाले इस जहरीली शराब के सेवन की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.
बिहार में सिवान जिले के हरदिया गांव में संदिग्ध हालत में 3 लोगों की कथित मौत का मामला सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि इन तीनों लोगों की मौत कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई है. इस मामले में 19 अन्य लोग अभी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, प्रशासन तीनों लोगों की मौत की वजह जल्दी शराब का सेवन होने की पुष्टि नहीं कर रहा है.
दरअसल, मंगलवार को जिले के हरदिया गांव में एक साथ तीन लोगों की तबीयत खराब हुई थी. तीनों व्यक्तियों को शरीर में दर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी, जिसके बाद 2 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसी दिन रात में उनकी मौत हो गई. वहीं, तीसरे को बुधवार को अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई. हालांकि, मृतकों के परिवार वालों ने मौत के पीछे की वजह के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान संदेश राम (65), दरोगा राम (58) और राजेश राम (51) के तौर पर की है. पुलिस ने बताया कि जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वो भी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि उन लोगों ने जहरीली शराब पी थी या नहीं.
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को तब मिली, जब मृतकों के परिवार वालों ने सभी का अंतिम संस्कार कर दिया था. पुलिस ने कहा कि तीनों मृतकों के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से पहले ही सभी का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है कि तीनों ने जहरीली शराब का सेवन किया था.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











