
Bihar: शराब कांड में बड़ा एक्शन, छपरा के SHO और चौकीदार सस्पेंड, 94 आरोपी हिरासत में लिए
AajTak
Bihar News: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई. इस मामले में सख्ती दिखाते हुए सरकार ने जिले के मकेर थाना एसएचओ और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. प्रदेश में पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक जहरीली शराब पीने के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. शुक्रवार को 5 और लोगों की जान चली गई. इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन ने मकेर थाने के एसएचओ और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, पुलिस ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने और अवैध शराब का सेवन करने के आरोप में 94 लोगों को हिरासत में लिया है.
छपरा के जिलाधिकारी राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मकेर थाना इलाके में 12 लोगों की मौत की मंगलवार को नाग पंचमी के मौके पर जहरीली शराब पीने से हुई है, जिसके बाद कई लोगों की मौतें हुई हैं.
छपरा के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एसएचओ और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है. अगर चौकीदार सतर्क होता तो ऐसी घटना नहीं होती. इन्हीं पुलिसकर्मियों के अधिकार क्षेत्र में जिले के नोनिया टोला गांव में यह घटना हुई थी. जहरीली शराब की घटना में 15 से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है और 35 लोगों का अभी भी छपरा और पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
उधर, अवैध शराब मामले का मुख्य आरोपी रामानंद मांझी घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने नोनिया टोला गांव के बाहर करीब 200 मीटर की दूरी पर छापेमारी की थी, जहां मांझी नकली शराब बनाने और बेचने की एक इकाई चला रहा था. छापेमारी में गांव से मिलावटी शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रिट और अन्य सामग्री के साथ 1450 लीटर शराब जब्त की थी.
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिनकी ढिलाई या मिलीभगत के कारण यह घटना हुई होगी. गौरतलब है कि बिहार में पिछले साल नवंबर से लेकर अब तक जहरीली शराब पीने के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






