
Bihar: नाबालिग लड़के ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
AajTak
आरा में 5 साल की बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया. पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, इस मामले में भोजपुर एसपी का कहना है कि लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है.
बिहार के आरा में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मासूम का मेडिकल भी करा लिया है. शर्मसार कर देने वाली ये घटना आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 5 साल की बच्ची घर से नमकीन खरीदने के लिए दुकान जा रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रदीप कुमार उर्फ कल्लू उसको नमकीन देने के बहाने अपने पुराने खंडहरनुमा घर में ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.
बच्ची घर पहुंची और आपबीती सुनाई
इसके बाद बच्ची घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती सुनाई, जिससे परिवारों के होश उड़ गए. उसके पिता ने जगदीशपुर थाने पहुंचकर लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी नाबालिग है.
मामले में भोजपुर एसपी का बयान
बच्ची का मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है. हालांकि, इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिक लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया है. बच्ची के चिल्लाने पर वो मौके से भाग गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 घंटे के अंदर उसको गिरफ्तारी कर लिया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







