
Bihar: नकल कराने वाले हाइटेक गैंग का पर्दाफाश, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बना था ये प्लान
AajTak
बिहार के सारण में पुलिस ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो हाईटेक डिवाइस के जरिए सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाला था. इन डिवाइस के साथ एंटी जैमर डिवाइस भी बरामद हुआ है. इसे सेना, पैरा मिलिट्री फोर्स और लोकल पुलिस इस्तेमाल करती है. पुलिस सरगना समेत गैंग के सभी सदस्यों की तलाश कर रही है.
बिहार में सारण पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तकनीक से नकल करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के सदस्य एक लग्जरी कार पर एक्साइज पुलिस का बोर्ड लगाकर खाकी को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि खैरा थाना क्षेत्र के खुदाई बाग में गिरोह के सदस्य आने वाले है.
इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने खैरा थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए. खैरा थाने की पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए छापेमारी की. पुलिस को आता देख गिरोह के सदस्य फॉर्च्यूनर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए.
कार से ये सामान बरामद
पुलिस टीम ने जब आरोपियों के गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी तादात में नकल कराने के हाईटेक डिवाइस मिले. पुलिस ने 10 वॉकी टॉकी, 19 रेडियो वॉकी टॉकी बैट्री, 30 ब्लूटूथ, 20 वॉकी टॉकी चार्जर, 30 चार्जर, 55 वॉच बैट्री, 28 असेम्बल डिवाइस (एंटी जैमर), 4 हॉकी स्टिक और 1 खुखरी बरामद की.
होने वाली परीक्षा में नकल कराने की थी योजना
कार में छपरा शहर के 12 महाविद्यालयों के नाम भी मिले. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि 1 अक्टूबर को होने वाली बिहार पुलिस, उत्पाद पुलिस, परिवहन पुलिस की परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों को नकल कराने की योजना थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








