
Bihar: तेज प्रताप यादव ने की Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग, सरकारी आवास पर हुआ था हमला
AajTak
रविवार शाम कुछ असामाजिक तत्व तेज प्रताप यादव के घर में जबरन घुस गए थे और उनके सहयोगी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस बाबत, तेज प्रताप यादव ने अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) के विधायक बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के सरकारी आवास पर रविवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. इस मामले को लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है. माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, बिहार, पटना से Y श्रेणी सुरक्षा की माँग करता हूँ।@AmitShah @HMOIndia pic.twitter.com/Gwv2C5JK6o

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










