
Bihar: टेडी बियर में रखकर हो रही थी शराब की तस्करी, चाचा ने भतीजे को बनाया मोहरा
AajTak
टेडी बियर को हाथों में उठाया तो वह वजन में भारी महसूस हुआ. इसके बाद टेडी की हैंडहेल्ड स्कैनर से जांच की गई. इसके बाद टेडीबियर को पीछे से खोला तो उसमें अंग्रेजी शराब के पैक भरे हुए मिले. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्कर हर वो हथकंडा अपना रहे हैं, जिससे आसानी से शराब की तस्करी हो सके. कभी शिमला मिर्च की आड़ में, कभी हेलमेट की आड़ में तो कभी ऑटोरिक्शा और बोलेरो गाड़ी की छत में शराब छुपाकर, कभी बाइक की पेट्रोल टंकी में गुप्त बॉक्स बनाकर शराब तस्करी का मामले सामने आ चुका हैं.
मगर, अब शराब तस्करों ने छोटे नाबालिग बच्चों को भी अपनी इस तस्करी में शामिल कर लिया है।. इसी क्रम में सारण जिले में यूपी की सीमा पर स्थित मांझी मद्य निषेध व उत्पाद चेकपोस्ट पर जांच के क्रम में यूपी से सवारी लेकर आ रही एक कामर्शियल गाड़ी की जांच के दौरान एक 7-8 वर्षीय नाबालिग बच्चे की गोद में एक बड़ा टेडी बियर खिलौना नजर आया.
भारी लगा था टेडी बियर, हुआ शक
जब उत्पादकर्मियो ने खिलौना टेडी बियर को हाथों में उठाया तो वह वजन में भारी महसूस हुआ. इसके .बाद उत्पादकर्मियो ने टेडी बियर की हैंडहेल्ड स्कैनर से जांच कर उसके अंदर क्या है इसकी तस्दीक की. कब इसके अंदर आपत्तिजनक सामान की तस्दीक हुई तो इस टेडीबियर को पीछे से खोला तो उसके अंदर छुपाकर रखे हुए अंग्रेजी शराब के कई सारे टेट्रा पैक भरे हुए मिले.
चाचा ने भतीजे के हाथ पकड़ाया हुआ था टेडी बियर संभवत: खिलौने के अंदर शराब छुपाकर शराब तस्करी करने का यह पहला मामला सामने आया है. इससे भी यूनिक बात यह है कि शराब तस्कर चाचा ने अपने मासूम भतीजे के हाथों में यह टेडी बियर पकड़वा रखा था ताकि किसी को जरा भी शक न होने पाए.
जांच कर्मियो ने खुद ही टेडी बियर को था उठाया

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








