
Bihar: घर में घुसकर नाबालिग से दो युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार
AajTak
बिहार के बेगूसराय में दो युवकों ने घर में घुसकर नाबालिग से गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया 27 फरवरी को बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था. कल बलिया थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस के कार्रवाई की है.
बेगूसराय में नाबालिग लड़की से घर में घुसकर दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, मामला दर्ज होते ही बेगूसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बलिया थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि 27 फरवरी की रात गांव के दो युवकों के द्वारा नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.
वारदात के बाद पीड़िता काफी डर गई थी. दहशत की वजह से उसने घटना की जानकारी किसी परिजन को नहीं दी थी. लिहाजा, परिजनों ने उस वक्त मामला दर्ज नहीं कराया था. पीड़िता की मनोदशा और उसके व्यवहार में बदलाव देखकर परिजनों ने उससे बात की. इस पर 10 फरवरी को पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी.
यह भी पढ़ें- Bihar: नीतीश कुमार को धमकी देने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर लिखे थे अपशब्द
पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल
बेटी के साथ हुई वारदात की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद परिजनों ने 11 फरवरी को बलिया थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कराया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत पीड़िता का मेडिकल कराया और 164 का बयान भी दर्ज कराया गया.
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











