
Bihar: किशनगंज में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, चलेगा स्पीडी ट्रायल
AajTak
बिहार के किशनगंज (Bihar Kishanganj) में एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में किशनगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलवाई जाएगी.
बिहार के किशनगंज (Bihar Kishanganj) टाउन थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ खेलने के दौरान रेप के प्रयास (Attempt to rape) का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. किशनगंज SP ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी.
जानकारी के अनुसार, किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस का रहने वाला 14 वर्षीय लड़का उसे अपने साथ ले गया. आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इसके कुछ देर बाद उसने बच्ची को छोड़ दिया. बच्ची घर पहुंची तो रो रही थी.
आरोपी के माता-पिता ने बच्ची के परिजन को पीटा
परिजन ने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी बात बताई. घटना के बाद जब पीड़ित लड़की के माता-पिता ने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने विवाद करते हुए पिटाई कर दी. इसके बाद लड़की के परिजन किशनगंज थाने पहुंचे. आरोपी और उसके माता पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
FIR के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी व उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया. किशनगंज SP ने बताया कि पांच मार्च को किशनगंज थाने में एक बच्ची के माता-पिता रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे. पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास (Attempt to rape) का केस दर्ज किया था. SP ने कहा कि मामले में SIT गठित कर जांच करवाई जाएगी. स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सज़ा दिलवाई जाएगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







