
Bigg Boss 15 Round Up: ईशान सहगल हुए नॉमिनेट, बीबी ओटीटी के कंटेस्टेंट्स को मिली स्पेशल पावर
AajTak
शो में रणवीर सिंह ने धमाकेदार एंट्री से फैंस को एंटरटेन किया. रणवीर ने बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ द बिग पिक्चर गेम खेला. रणवीर ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों के कुछ पोस्टर दिखाए और फिर उनपर बेस्ड सवाल पूछे. सलमान खान ने सभी सवालों के सही जवाब दिए. दोनों ने एक दूसरे संग काफी मस्ती भी की.
सलमान खान का शो बिग बॉस 15 शुरू हो गया है. शो में बीते दिन ग्रैंड प्रीमियर का पार्ट 2 दिखाया गया, जिसमें बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल की शो में एंट्री हुई. वहीं ग्रैंड प्रीमियर के दिन रणवीर सिंह ने भी अपने अपकमिंग शो द बिग पिक्चर का प्रमोशन किया और सलमान खान संग खूब मस्ती की. सलमान खान और रणवीर सिंह की बॉन्डिंग फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह थी. आइए आपको बताते हैं बीते दिन के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












