
Bigg Boss 15: प्रतीक संग दोस्ती पर बोले निशांत, कायम रहेगा याराना, लेकिन शमिता संग...
AajTak
बिगबॉस ओटीटी की तरह ही बिगबॉस 15 में भी उनका याराना बरकरार है. दोनों एक-दूसरे का सहयोग करते नजर आ रहे हैं. प्रतीक संग फ्रेंडशिप के बारे में यूं तो निशांत भट्ट बिगबॉस ओटीटी में कई बार बात कर चुके हैं मगर हालिया इंटरव्यू में निशांत ने प्रतीक संग बॉन्ड के बारे में विस्तार से बातें कीं.
सलमान खान के शो बिगबॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है. शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. प्रतीक सहजपाल की तो घर में घुसते ही 2-3 लोगों से बहस हो चुकी है. मीशा संग तो उनकी जबरदस्त लड़ाई चल रही है. मगर चाहें जो भी हो निशांत भट्ट संग बिगबॉस ओटीटी की तरह ही बिगबॉस 15 में भी उनका याराना बरकरार है. दोनों एक-दूसरे का सहयोग करते नजर आ रहे हैं. प्रतीक संग फ्रेंडशिप के बारे में यूं तो निशांत भट्ट बिगबॉस ओटीटी में कई बार बात कर चुके हैं मगर हालिया इंटरव्यू में निशांत ने प्रतीक संग बॉन्ड के बारे में विस्तार से बातें कीं.













