
Bigg Boss: अब दुनिया में नहीं बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट, 2 की मौत अब तक बनी है मिस्ट्री
AajTak
बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर राजू श्रीवास्तव तक, बिग बॉस के कई सेलेब्स अब हमारे बीच नहीं हैं. शो के नए सीजन की शुरुआत पर फैंस इन सभी को याद कर रहे हैं.
Bigg Boss: बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. 1 अक्टूबर को सलमान खान का शो टीवी पर शुरू हो रहा है. बिग बॉस 16 के शुरू होने से फैंस को एक और जहां खुशी है, तो वहीं दिल भारी है, क्योंकि बिग बॉस के कई सितारे अब हमारे बीच नहीं रहे.
नहीं रहे बिग बॉस के ये सितारे
इनमें से कई सितारों ने फैंस के दिलों में इतनी खास जगह बनाई थी कि दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी वो लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं. ऐसे में बिग बॉस के नए सीजन की शुरुआत पर फैंस का उन सितारों को याद करना लाजिमी है, जो अब दुनिया में नहीं हैं, क्योंकि इन सितारों ने अपने मजेदार अंदाज से शो में चार चांद लगाए थे, लेकिन अफसोस वे जिंदगी जंग हार गए. तो चलिए बिग बॉस 16 की शुरुआत से पहले उन सितारों को याद कर लेते हैं.
राजू श्रीवास्तव
कॉमेडी की दुनिया में राज करने वाले राजू श्रीवास्तव बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं. राजू श्रीवास्तव बिग बॉस सीजन 3 में दिखाई दिए थे. उन्होंने शो में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. लेकिन लंबी बीमारी के बाद राजू श्रीवास्तव ने कुछ दिन पहले 21 सितंबर को आंखिरी सांस ली. दिल्ली के एम्स में 42 दिनों तक रहने के बाद राजू श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया. राजू के निधन से उनके तमाम फैंस का दिल टूट गया है.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











