
Big Update: यूपी में बंद होंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्राइमरी टीचर्स का शहरी-ग्रामीण कैडर भी होगा खत्म
AajTak
UP Schools Update: सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि परिषद शिक्षा में शिक्षकों के शहरी और ग्रामीण संवर्ग को समाप्त किया जाएगा. इससे शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में ट्रांसफर लेने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की अधिकता है और शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है. कैडर खत्म होने से शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी खत्म हो जाएगी.
UP Schools Update: यूपी के प्राइमरी शिक्षा विभाग में बड़े बदलावों की घोषणा की गई है. अब ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाएगी क्योंकि योगी सरकार ने ग्रामीण और शहरी कैडर को खत्म करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी माध्यम परिषद के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बुधवार को कानपुर में इसकी घोषणा की है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










