
Bhubaneswar AIIMS में कोरोना विस्फोट, 250 कर्मचारी निकले संक्रमित
AajTak
भुवनेश्वर एम्स में एक साथ 250 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले. इसके बाद वहां का ओपीडी बंद करना पड़ा. ओडिशा में 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले आए हैं. बता दें कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 71 हजार 202 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं 314 मरीजों ने दम तोड़ दिया. उधर दिल्ली और मुंबई में भी कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. दिल्ली में 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा और मुंबई में 10 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 16.28 प्रतिशत हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 314 लोगों की मौतें हुई हैं. देखिए ये वीडियो.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










