
BHU Fee Hike: बढ़ी फीस को लेकर छात्रों ने किया कुलपति का घेराव, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई
AajTak
BHU Fee Hike: कुलपति के अपने कार्यालय पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया. छात्रों ने अपनी मांगों को रखने के लिए कुलपति का घेराव कर लिया. छात्रों के बीच से कुलपति को निकालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई.
BHU Fee Hike: एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर से अखाड़ा बनता जा रहा है. कुलपति कार्यालय सेंट्रल ऑफिस पर फीस वृद्धि के खिलाफ ज्योग्राफी विभाग के छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई. कुलपति के अपने कार्यालय पहुंचते ही बवाल शुरू हो गया.
छात्रों ने अपनी मांगों को रखने के लिए कुलपति का घेराव कर लिया. छात्रों के बीच से कुलपति को निकालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई.
काशी हिंदू विश्वविद्यालय आज उस वक्त अखाड़ा बनता दिखा जब ज्योग्राफी विभाग के छात्र फीस वृद्धि के खिलाफ कुलपति कार्यालय पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान कार से पहुंचे कुलपति से मिलने के लिए छात्र जिद पर अड़ गए और कुलपति की कार के घेराव के साथ ही कार के आगे भी बैठ गए. हालात बेकाबू होता देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ पैर फूलने लगे. कुलपति को आक्रोशित छात्रों के बीच से निकालना बड़ी चुनौती बनती जा रही थी. इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई. कुछ छात्र और सुरक्षाकर्मी चोटिल भी हुए.
बड़ी जद्दोजहद के बाद किसी तरह कुलपति की कार छात्रों के घेराव से निकल पाई और बड़ी तेजी से निकलकर वहां से बच पाने में कुलपति सफल हुए. आक्रोशित छात्रों ने काफी दूर तक दौड़ती कार का पीछा भी किया, लेकिन वह असफल रहे. कई घायल छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उनको अपनी बूट से पैरों पर मारा है और काफी चोटिल भी किया है.
छात्रों की मांग यह थी कि उनके जियोग्राफी विभाग की बड़ी फीस वापस ले ली जाए. इसके संदर्भ में उन्होंने कुलपति से मिलने की कोशिश की थी. मगर लाखों कोशिशों के बाद भी वह कुलपति से मिल नहीं सके.
ये भी पढ़ें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










