
Bhishma Dwadashi 2021: भीष्मा द्वादशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और कथा
AajTak
इस साल बुधवार, 24 फरवरी के दिन यानी आज भीष्म द्वादशी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान बताया गया है. भीष्म पितामह ने अष्टमी के दिन अपने शरीर का त्याग किया था.
Bhishma Dwadashi 2021: माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन भीष्म द्वादशी मनाई जाती है. इस साल बुधवार, 24 फरवरी को यानी आज भीष्म द्वादशी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान बताया गया है. भीष्म पितामह ने अष्टमी के दिन अपने शरीर का त्याग किया था. हालांकि उनके निमित्त जो भी धार्मिक कर्म किए गए वो द्वादशी के दिन ही किए गए थे. यही वजह है कि भीष्म अष्टमी के बाद भीष्म द्वादशी का पर्व मनाया जाता है. भीष्म द्वादशी पर पूजा मुहूर्त भीष्म द्वादशी 24 फरवरी 2021 को बुधवार के दिन मनाई जाएगी. द्वादशी तिथि 23 फरवरी 2021 को शाम 06 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 24 फरवरी को 06 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी. भीष्म द्वादशी पूजन विधि भीष्म द्वादशी के दिन स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें. इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है. भीष्म द्वादशी के दिन भीष्म पितामह के निमित्त तिल, जल और कुश तर्पण करें. हालांकि यदि आप खुद किन्ही कारणवश तर्पण नहीं कर सकते तो आप किसी जानकार और योग्य ब्राह्मण से ऐसा करा सकते हैं. इसके अलावा भीष्म द्वादशी के दिन अपने यथाशक्ति अनुसार ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











