
Bhaum Pradosh Vrat 2024: साल के पहले प्रदोष व्रत पर आज इस विधि से करें भोलेनाथ का पूजन, जानें मुहूर्त और उपाय
AajTak
Bhaum Pradosh Vrat 2024: मंगलवार को त्रयोदशी तिथि होने से इसको भौम प्रदोष कहा जाता है. इस दिन शिवजी और हनुमानजी दोनों की पूजा की जाती है. इस दिन शिव की उपासना करने से हर दोष का नाश होता है. साथ ही हनुमान की पूजा करने से शत्रु बाधा शांत होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है. इस बार भौम प्रदोष 9 जनवरी यानी आज है.
Bhaum Pradosh Vrat 2024: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. प्रदोष व्रत जब मंगलवार के दिन होता है तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहते हैं. भौम प्रदोष के दिन शिवजी और हनुमान जी की पूजा का विधान है. साथ ही साल का ये प्रदोष व्रत बेहद खास भी माना जा रहा है क्योंकि आज प्रदोष व्रत के साथ साल की पहली मासिक शिवरात्रि भी है. ज्योतिषविद कहते हैं कि भौम प्रदोष के दिन शिवजी के साथ हनुमान जी की उपासना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. 9 जनवरी यानी आज साल का पहला प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है.
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के पहले प्रदोष व्रत पर आज मासिक शिवरात्रि का संयोग बन रहा है जो बेहद खास माना जाता है. प्रदोष व्रत की तिथि 8 जनवरी यानी कल रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो चुकी है और समापन 9 जनवरी यानी आज रात 10 बजकर 24 मिनट पर होगी. प्रदोष व्रत का पूजन मुहूर्त आज शाम 5 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.
प्रदोष व्रत पूजन विधि
भौम प्रदोष के दिन नहा धोकर साफ सफेद या गुलाबी कपड़े पहनना चाहिए. केले के पेड़ के नीचे गाय के घी का दीया जलाएं. सारा दिन भगवान शिव के मन्त्र ऊं नमः शिवाय और नारायण नारायण मन ही मन जाप करते रहे और निराहार रहें. शाम के समय प्रदोष काल मे भगवान शिव को पंचामृत से स्न्नान कराएं. इसके बाद शुद्ध जल से स्न्नान कराकर रोली मौली चावल धूप दीप से से पूजन करें. भगवान शिव को साबुत चावल की खीर अर्पित करें.
मंगल दोष की समस्या से मुक्ति

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










