
Bharat NCAP: कारों पर अब ग्लोबल नहीं बल्कि होगी देशी सेफ्टी रेटिंग! कल लॉन्च होगा ये नया प्रोग्राम, जानें पूरी डिटेल
AajTak
अब तक भारत में बेची जाने वाली कारों पर ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग दी जाती थी, जिसमें कारों से जीरो से 5 के बीच मिलने वाली स्टार रेटिंग से कार की मजबूती का अंदाजा लगाया जाता था. अब Bharat NCAP प्रोग्राम के तहत भारत में ही वाहनों का क्रैश टेस्ट किया जाएगा.
भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) को लेकर आखिरकार बड़ी ख़बर आ गई है. कारों में यात्रियों की सेफ्टी के मद्देनज़र लाया जाने वाला ये क्रैश टेस्ट प्रोग्राम कल से यानी 22 अगस्त से लागू किया जाएगा. इस प्रोग्राम के तहत भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाने वाली और बेचे जाने वाली कारों को उनके क्रैश रिपोर्ट के आधार पर सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी. लंबे समय से भारत NCAP का इंतजार हो रहा था और अब इस प्रोग्राम को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कल लॉन्च किया जाएगा. इस नए प्रोग्राम के तहत 3.5 टन तक वजन वाले वाहनों का क्रैश टेस्ट किया जाएगा.
Bharat NCAP क्रैश टेस्ट असेसमेंट प्रोग्राम के तहत, वाहन निर्माता स्वेच्छा से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (AIS) 197 के अनुसार अपने वाहनों की टेस्टिंग के लिए पेशकश कर सकते हैं. इस टेस्टिंग में वाहन के प्रदर्शन के आधार पर, वयस्क यात्रियों (AOP) और बच्चों यानी कि चाइल्ड ऑक्युपेंट्स (COP) के लिए स्टार रेटिंग दी जाएगी. अब तक भारत में जो वाहन बेचे जाते रहे हैं उनकों ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के आधार पर सेफ्टी रेटिंग दी जाती रही है. इसके अलावा एजेंसी को शोरूम से भी वाहन लेने की भी आजादी होगी.
क्या है Bharat NCAP:
भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) एक क्रैश टेस्ट मूल्यांकन प्रोग्राम है, जो कि वाहनों की क्रैश टेस्टिंग के बाद उनके परफॉर्मेंस के आधार पर 0 से 5 स्टार रेटिंग देगा. जैसा कि आप अब तक ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में देखते आए हैं. रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने देश में कारों का क्रेश टेस्ट करने और उन्हें सेफ्टी रेटिंग देने के लिए पैरामीटर तय कर लिए हैं. जब ये प्रोग्राम लागू हो जाएगा, वाहन निर्माता अपने वाहनों को परीक्षण के आधार पर सेफ्टी रेटिंग देगे, जिससे कार खरीदारों को वाहन चुनने में आसानी होगी.
सरकार ने भारत एनसीएपी के परीक्षण प्रोटोकॉल को वैश्विक क्रैश-टेस्ट प्रोटोकॉल के साथ जोड़ दिया है, और नए मानकों में उनकी वेबसाइट पर 1 से 5 स्टार तक की स्टार रेटिंग की सुविधा दी जाएगी. यह देश में निर्मित या आयातित 3.5 टन से कम वजन वाले 'M1' श्रेणी के अनुमोदित मोटर वाहनों पर लागू होगा. M1 श्रेणी के मोटर वाहनों का उपयोग यात्रियों के आवागमन के लिये किया जाता है, जिसमें अधिकतम चालक की सीट के अलावा 8 सीटें होती हैं.
कौन करेगा टेस्टिंग:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










